सादुलशहर(विनोद खन्ना) सादुलशहर के निकटवर्ती गांव अमरगढ निवासी युवक राजवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह पर संगरिया के एसबीआई बैंक शाखा के बाद समक्ष एक दर्जन से अधिक युवाओं द्वारा सोमवार अपरान्ह कातिलाना हमला किया गया। कापे, डंडे एवं अन्य धारदार हथियारों से बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। गनीमत यह रही कि बुरी तरह घायल अवस्था में भी राजवीर बैंक शाखा में घुस गया। इस दौरान भारी भीड जमा हो गई। सारे आरोपी भाग निकले। राजवीर सिंह चाचा सुखदेव सिंह ने बताया कि लहुलूहान राजवीर उर्फ केजरीवाल को संगरिया अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोटें होने के कारण यहां से हनुमानगढ रेफर कर दिया गया है। राजवीर की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर पूरे अमरगढ में रोष व्याप्त है।
[yop_poll id="10"]





