
सड़क काटकर बना दी गई नहर की पटरी, सड़क हुई खस्ताहाल, जिम्मेदार मौन
दर्जनों गांव के ग्रामीण का आवागमन हुआ हुआ प्रभावित, लोग हो रहे हैं चोटिल

लंभुआ सुल्तानपुर। लम्भुआ, नगर पंचायत के राणा नगर से होकर निकली चाँदा रजबहा के नहर में बीते दिनों विभाग द्वारा पानी छोड़ा गया था।जिसकी वजह से रायपुर-धारपुर के समीप नहर की कमजोर पटरी धराशाई हो गयी। नहर के निकले हुए पानी के बहाव से दर्जनों खेत जहां जलमग्न हो गए वहीं गांव तक पानी पहुंचने की शिकायत ग्रामीणों ने नहर विभाग से की।आनन-फानन में पहुंचे नरह विभाग के कर्मचारियों द्वारा बगल मौजूद सड़क की मिट्टी को काटकर नहर की पटरी बना दी गई। जेसीबी से हुए इस कार्य से मुरली,रतनपुर की यह सड़क नहर विभाग के कर्मचारियों की कारगुजारी से आवागमन के लिए खतरनाक हो गई है।
ग्रामीणों की माने तो इस सड़क से होकर सैकड़ो ग्रामीण विभिन्न गांव की यात्रा करते हैं। हाईवे किनारे से निकली यह सड़क धारपुर,मुरली नरेंद्रपुर,रतनपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ती है।सड़क टूट जाने से ग्रामीण के आवागमन प्रभावित हो रहे हैं।
धारपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण इस रास्ते का उपयोग करते हुए राणा नगर,सेमरी राजापुर,नरेंद्रपुर रतनपुर,धारपुर फुलवरिया दिन रात आते जाते रहते हैं।सड़क के टूट जाने से आवा-गमन जहां बाधित हो गया है वहीं मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मुरली निवासी ट्रैक्टर चालक जोखन ने बताया कि नहर विभाग की गलती वजह से यह सड़क पार करने में डर बना रहता है कि कोई बड़ी घटना ना हो जाए। धारपुर निवासी गजराज मिश्र ने बताया कि नहर विभाग ने चकरोड की मिट्टी जेसीबी से काटकर नहर की पटरी बनवा दी है। यही के निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि नहर विभाग की गलती की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।







