A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

पुलिस की वर्दी में घर में घुसकर की तोड़फोड़, मुख्यमंत्री से शिकायत

पुलिस की वर्दी में घर में घुसकर की तोड़फोड़, मुख्यमंत्री से शिकायत

IMG 20240709 WA0017 1

लालगंज प्रतापगढ़। लीलापुर के बासूपुर पौड़िया गांव के वैद्यराज वर्मा पुत्र भवानी भीख ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाते हुए बताया कि 8 जुलाई को उसके घर पर रात करीब साढ़े बारह बजे रात में चार-पांच आदमी आए जो पुलिस की वर्दी में थे उन्होने पीड़ित को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उसके पत्नी से टार्च छीन लिए और जबरन घर का दरवाजा खोलवाकर अंदर घुस गए और घर में रखे बर्तन व गैस चूल्हा, चारपाई आदि तोड़ डाले । पीड़ित के अनुसार उसने कई बार वर्दीधारी पुलिस वालों से घर पर रात में आने का कारण और किस थाने से आए है पूंछा किंतु वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने उन्हे कुछ बताया नही और जाते समय पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायत करने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी गई जिससे पीड़ित व उसका परिवार डरा व सहमा है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!