
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित पीलीभीत जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम और एसपी ने सोमवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लिया। पीलीभीत में बारिश के बाद देवहा और शारदा नदियां उफान पर बह रही हैं। शहर से लेकर देहात तक बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गांव-घरों में पानी भर गया है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ और वायुसेना की मदद ली गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडे मंगलवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि रामलीला मैदान में ही मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहीं से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।