ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन=लेखपालों की मीटिंग में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया
कालपी(जालौन)। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह अध्यक्षता में लेखपालों तथा राजस्व कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नदियों में आने वाली संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिये पुख्ता तैयारियां रखने के लिये प्रभावी निर्देश दिये।
लेखपालों की मीटिंग में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया
कालपी(जालौन)।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह अध्यक्षता में लेखपालों तथा राजस्व कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नदियों में आने वाली संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिये पुख्ता तैयारियां रखने के लिये प्रभावी निर्देश दिये।
तहसील के सभागार में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी नवांगतुक नायब तहसीलदार सुश्री लारा शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि,चकरोड आदि सार्वजनिक स्थानों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये कार्यवाही की जाये।बारिश तथा बाढ़ की सम्भावना की वजह से सम्बंधित इलाकों में पुख्ता इंतजाम कर लिये जायें। यमुना तथा बेतवा नदी के किनारे बसे ग्रामों में नाव तथा नाविकों की सूची मेय मोबाइल नंबर के तैयार की जाए। हर गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों की सूची तथा गोताखोरों की सूची को मोबाइल नंबरों सहित बना ली जाए। नदियों के तटवर्ती निर्धारित ग्रामों में बाढ़ राहत चौकिया की स्थापना की तैयारी शुरू की जाए। मीटिंग में जाति आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट जल्द तैयार कर लें।
उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल में दर्ज शिकायतों का तत्परतापूर्वक मौके पर जाकर के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण नियत तिथि से 3 दिन पहले किया जाए। एसडीएम के मुताबिक चक रोडो की पैमाइश बरसात के पहले कर ले। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कुरा बंटवारे की जो पत्रावलियां लम्बित है उनमें रिपोर्ट तैयार कर नियत तिथि से पहले न्यायालय में प्रस्तुत करें। बैठक राजस्व निरीक्षक राम राजा राजपूत, सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, प्रमोद दुबे, विद्यासागर, प्रियंका सिंह, एसके महान, शिव मंगल पाठक,स्टैनो सलीम खान,सेवेंद कुमार, सैयद टीपू, सेवेंद कुमार के अलावा राजस्व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट= हिमांशु सोनी ज़िला संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन।
ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943
















