A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर
Trending

पुलिस व्दारा 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर = देवीनाथ लोखंडे

*सारणी पुलिस व्दारा 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार*

 

पति द्वारा ही जलाया गया पीड़िता को

 

दिनांक 08.7.2024 को चौकी पाथाखेडा के शिवाजी नगर में नवविवाहिता को पति व्दारा जलाकर कर हत्या करने के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई , घटना की गम्भीरता को देखते हुए सारणी थाना प्रभारी निरी. अरविंद कुमरे व्दारा तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को घटना से अवगत कराया गया।वरिष्ठ अधिकारीयों से दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडिता महिला का प्राथमिक उपचार घोडाडोंगरी में कराने के उपरान्त पीडिता को शासकीय अस्पताल बैतूल भर्ती कराया गया जहाँ पर पीडिता के मरणासन्न कथन नायब तहसीलदार व्दारा लेख किये गये जिसमें पीडिता व्दारा स्वयं के पति चंद्रदेव बिहारे पिता शंकरलाल बिहारे उम्र 26 साल नि. सुपर ई 705 , मठारदेव कालोनी सारणी के व्दारा हत्या के उद्देश्य से जलाने की बात की पुष्टि की गई।

घटना पर तत्काल अपराध कायम कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के अंतर्गत मामला पंजीबध्द किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश्न में टीम गठित की गयी, टीम व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी का भोपाल में होने की सूचना प्राप्त होते ही टीम को भोपाल रवाना किया गया जहाँ टीम द्वारा आरोपी को ढूंढकर उससे पूछताछ की गई जिस पर आरोपी व्दारा अपना जूर्म स्वीकार किया गया।

*घटना कर कारण* – आरोपी व्दारा बताया गया कि उसका एवं पीडिता का पिछले वर्ष प्रेम विवाह हुआ था परंतु शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहकर तनाव रहा करता था जिस वजह से पीडिता व्दारा कुंटंब न्यायालय , बैतूल में आरोपी से तलाक हेतु अर्जी भी लगाई थी , इसी से परेशान होकर आरोपी व्दारा पीडिता के साथ घटना कारित की गई ।प्रकरण मे विधि अनुसार कार्यवाही जारी हैं।

DEVINATH Lokhande BETUL MP

Vande bharat live tv news
Back to top button
error: Content is protected !!