कलेक्टर ने किया चारगांव खुर्द- गोटीटोरिया में प्रधानमंत्री जनमन योजना के शिविर का निरीक्षण
ज़िला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
गाडरवारा । विगत दिवस कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले की जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द- गोटीटोरिया का औचक निरीक्षण कर यहां आयोजित किये जा रहे प्रधानमंत्री जनमन योजना के शिविरों का अवलोकन किया और प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिविरों में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आये ग्रामीणों से चर्चा की और पीएम जनमन योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। कलेक्टर ने शिविर में पहाड़ी क्षेत्र पर नेटवर्क की समस्या के कारण हितग्राहियों के जनमन योजना संबंधी कार्य के लिए और पहाड़ी क्षेत्रों के हितग्राहियों को लाने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी से प्रगति की जानकारी ली और समीक्षा की। उन्होंने हितग्राहियों से सतत संपर्क कर उन्हें शिविर में उपस्थित कराकर जनमन संबंधी कार्य करवाने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने यहां रोजगार सहायक श्री ऋतुराज कौरव से ई- केवायसी, जाति प्रमाण पत्र, समग्र की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती पटले ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग एवं बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन, आधार अपडेट एवं नवीन आधार सहित केवायसी की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने आंगनबाड़ी एवं स्कूल संचालन की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले भारिया जनजाति के लोगों से उन्हें मिलने वाले राशन, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड एवं ई- केवायसी के कार्यों की जानकारी और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारी को दिये।
इस मौके पर एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी, उप संचालक कृषि, सीएचएमओ डॉ. राकेश बोहरे, परियोजना जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सीईओ जनपद पंचायत चीचली, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी चतुर्वेदी सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु शहर में पुलिस, सीआरपीएफ का सयुक्त फलेग मार्च
17/02/2026
छोकरवाडा में पूर्व सरपंच प्रतीभा कुमारी ने भूमि दान कर रचा इतिहास
17/02/2026
विकासखंड, संकुल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक
17/02/2026
नशे के आदि में बेटा बना हैवान : फावड़े से की बुजुर्ग पिता की नृशंस हत्या, घर हुआ लहूलुहान, आरोपी गिरफ्तार
17/02/2026
अपर समाहर्ता ने मतदान पदाधिकारियों को दिया जीरो एरर पर प्रशिक्षण
17/02/2026
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *मुख्तयारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा, पॉवर ऑफ अटार्नी जैसी 75 से अधिक सेवाओं का हो रहा है सायबर पंजीयन* *नवाचार सुशासन के संकल्प की सिद्धि का प्रमाण* *संपदा 2.0 को मिला है वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार*
17/02/2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न/ #मेरा युवा भारत द्वारा युवा मंडल विकास अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
17/02/2026
वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 एवं 20 फरवरी को ——–
17/02/2026
छोकरवाड़ा में पूर्व सरपंच प्रतीभा कुमारी ने भूमि दान कर रचा इतिहास
17/02/2026
जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश ——
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!