
अनुशासन सबसे बड़ा मुद्दा : मेजर जनरल विक्रम कुमार
महानिदेशक एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ( पीवीएसएम , एवीएसएम , वीएसएम ) के दौरे के पूर्व संध्या पर अलीगढ़ पधारे यूपी के अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल विक्रम कुमार यूपी बटालियन का निरीक्षण किया । अलीगढ़ ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर पीएस सांगवान ने उनका स्वागत किया । जहां 8 यूपी बटालियन और यूपी बटालियन के प्रांगण में अलीगढ़ ग्रुप के एनसीसी | कैडेट्स द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक उत्तर प्रदेश , मेजर जनरल विक्रम कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । एडीजी ने गॉर्ड ऑफ़ ऑनर देने वाले कैडेट्स को शाबाशी दी और उनका मनोबल बढ़ाया । निरीक्षण | के उपरांत मेजर जनरल कुमार ने एनसीसी में बेहतर कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स , एनसीसी अफसर , पीआई और सिविल स्टाफ को एडीजी पदक प्रदान उनका हौसला बढ़ाया । उन्होंने कैडेट्स को | संबोधित करते हुए अनुशासन को सबसे बड़ा मुद्दा बताया और यह भी कहा की आम जनता एनसीसी में भारतीय सेना की छवि देखती है । इसलिए जब भी आप यूनिफॉर्म पहने तो अपना व्यवहार , चाल चलन तथा अनुशासन भारतीय सेना के प्रतिरूप के रूप में धारण कर वैसा ही आचरण करें । उन्होंने अलीगढ़ ग्रुप के पिछले वर्ष के एनसीसी प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया । इस अवसर पर अलीगढ़ ग्रुप के सभी | बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर्स , एनसीसी अफसर , सैनिक स्टाफ , ब्वायज तथा गर्ल्स कैडेट्स एवं सिविल स्टाफ मौजूद रहा
।





