?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पेड़ पौधे से ही स्वच्छ वातावरण का हो सकता है निर्माण – जयराम पाठक

IMG 20240714 WA0035

आरा। पेड पौधों का हमारे जीवन मे बहुत ही बडा योगदान है।पेड हमे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिससे हम अपनी जीवन जीते हैं।इसलिए हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। उक्त बातें औरंगाबाद जिले के बसडीहा खुर्द निवासी जयराम पाठक ने बसडीहा खुर्द की धरती पर वन महोत्सव अभियान के तहत 151 पौधारोपण कर के कहा।उन्होंने कहा कि पहले खुद वृक्षारोपण करें फिर लोगो को प्रेरित करें।वहीं उन्होंने कहा कि पौधा रोपण से जहां पर्यावरण संतुलन बनाए रखने से भरपूर ऑक्सीजन की मदद मिलती है वहीं पशु पक्षियों जीवो को छांव और मानव जीवन को फल की प्राप्ति होती है।इसलिए हमे प्रयास करनी चाहिए कि वृक्ष काटे नही बल्कि अधिक से अधिक लगाकर जलवायु परिवर्तन को संरक्षित करें।उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और इसकी देखभाल करें। पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन निरोग व खुशहाल रहेगा सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पौधा रोपण करने से वातावरण शुद्ध होता है। पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लेकर ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं इससे मनुष्य को सांसों की कमी नहीं होती। हम लोगों को कई सुविधाएं भी पौधों से मिलती है। पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन निरोग व खुशहाल रहेगा।सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इससे जीव जंतु जलवायु समेत सभी चीजों पर प्रतिकूल असर हो रहा है। जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें।

Back to top button
error: Content is protected !!