

उदवंतनगर (भोजपुर) – आरा स्थित ग्रांड होटल के हाल में निवर्तमान बीडीओ अरुण सिंह तथा नवपदस्थापित बीडीओ कर्पूरी ठाकुर का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में निवर्तमान बीडीओ की लोकप्रियता व कार्य कलापों की गूंज रही वहीं नवपदस्थापित बीडीओ से उत्कृष्ट कार्य व उदवंंतनगर की जनता के प्रति बेहद अपनापन रखने की अपील किया गया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने बीडीओ श्री सिंह को उपहार भेंट किए।विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षक, कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षीय पदाधिकारी सभी ने अपनी अपनी बातें साझा किए।किसी ने बड़ा भाई कहा तो किसी ने कुशल प्रशासक। आपबीती सुनाते सुनाते कई लोग फफक पड़े।सदन का माहौल पूरी तरह से शांत व गमगीन था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान बीडीओ ने कहा कि मेरे 11 साल के कार्यकाल में उदवंंतनगर का तीन साल सबसे बेहतर रहा। अश्रु पूर्ण आंखों व रुंधे गले से उन्होंने कहा मैं आपको भूल नहीं सकता आप भी मुझे याद रखेंगे।यहां के कर्मियों व आमजन का सहयोग मिला। जनप्रतिनिधियों ने जहां विकास पर चर्चा किए वहीं जरूरत पड़ने पर कदम से कदम मिलाकर चलें। उदवंतनगर पूरे बिहार में इकलौता प्रखंड है जहां बीडीओ बीपीआरओ में हमेशा सामंजस्य बना रहा। तीन साल के कार्यकाल में किसी ने अंगुली नहीं उठाई। नवपदस्थापित बीडीओ श्री ठाकुर ने कहा कि उदवंंतनगर की अपेक्षा पर उतरने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक रणविजय सिंह ने किया। मौके पर बीपीआरओ मुन्ना कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, बीसी राकेश कुमार,बीएओ शंभू शरण,जेई अजित कुमार,पूर्व मुखिया राम बचन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, मुखिया पंकज कुमार, राकेश कुमार उर्फ पेड़ा सिंह,मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, उमेश चौधरी,बबन पंडित,पंसस रामाशंकर राय, रामाशंकर सिंह,उपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार,पंसस प्रतिनिधि असनी सहित सौकड़ो गणमान्य मौजूद थे।












