?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

देश की पहचान को उत्कृष्ट स्थान पर ले जाने के लिए संकल्पित है अभाविप : डॉ पूनम सिंह

देश की पहचान को उत्कृष्ट स्थान पर ले जाने के लिए संकल्पित है अभाविप : डॉ पूनम सिंहIMG 20240714 WA0037 780x470 1

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई के द्वारा महा छात्रा सम्मेलन का आयोजन छात्रानेत्री सोनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी के नेतृत्व में दीनानाथ बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित की गई. कार्यक्रम में मौजूद अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने कहा कि देश की पहचान का राष्ट्रीय फलक पर उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए कृत संकल्पित है. आनंदमई सार्थक छात्र जीवन के लिए अभाविप पूरे भारत में काम कर रही है. खासकर नारी सशक्तिकरण को विभिन्न कार्यक्रम एवं सम्मेलन के माध्यम से नारियों में जागृति पैदा करने का काम कर रही है. इस अवसर पर क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख डॉ ममता कुमारी ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद ‘मेरा कैंपस मेरा अभियान’ के तहत छात्राओं के बीच जाकर नए-नए छात्राओं को सबल बनाने का और उसके अंदर उत्साहित वातावरण बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है. वहीं प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक प्रियदर्शनी शांडिल्य ने कहा कि छात्राओं का आज का सम्मेलन छात्र जीवन को सार्थक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है. जिसे आयोजन में शामिल हजारों की संख्या में भाग लेकर छात्राओं साबित कर दिया है. इस अवसर पर पूर्व मुखिया कुमार अनिल, समाजसेवी अनिल कुमार, चंद्रचूर सिंह, शालिग्राम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस तरह का कार्यक्रम करके नारियों को समाज के बीच आगे लाने का जो प्रयास कर रही है यह काफी सराहनीय है. पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्राओं के लिए पूरे भारत में अभियान चलाकर छात्राओं को निडर बनाने का काम कर रही है. यह आनेवाले दिनों में समाज के लिए बेहतर होगा. राज्य विश्वविद्यालय संयोजक कन्हैया कुमार, छात्रा नेत्री अंशु कुमारी ने कहा कि छात्रा सम्मेलन से छात्राओं के बीच एक आनंदमई सार्थक वातावरण बनेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में बखरी नगरमंत्री अनुभव आनंद, मंझौल नगरमंत्री मुकेश कुमार, कॉलेजमंत्री आकाश पासवान, उपाध्यक्ष धीरज रॉय, संजय कुमार आदि तत्पर दिखे. मौके पर समाजसेवी धीरज भारती, छात्रनेता सूरज, कॉलेज उपाध्यक्ष अनुराग, हिमांशु, जयमंगला प्लस टू मंत्री श्याम, रिशुराज, अर्जुन, अविनाश, दीपू, चंदन, शालिनी राज, शगुन भारती, शिवानी, पूजा, प्रियदर्शनी, मुस्कान, पल्लवी, नेहा, सुहानी, रितिका रानी, अंजलि, छोटी आदि उपस्थित थे.

Back to top button
error: Content is protected !!