
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विशाल पौधारोपण।
।
सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।नरयावली विधानसभा के नपा मकरोनिया के वार्ड-15 अंतर्गत बटालियन स्थित ओशो हनुमान पहाड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में एवं सागर सांसद डॉ. श्रीमति लता वानखेड़े ,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की विशेष उपस्थिति में एक पेड़,मां के नाम अभियान में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
विधायक
लारिया ने उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से रोपित किए गए पौधों के यथोचित संरक्षित की बात कही।
प्रकृति हमारी माता है और हम सब उसकी संतान है।
हमारी सनातन संस्कृति हमे मिट्टी,पानी,पहाड़,पत्थर,पेड़ सब में ईश्वरीय का बोध कराती है।इस अभियान में सागर संभाग कमिष्नर वीरेन्द्र रावत ,कलेक्टर दीपक आर्य,पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ,नपा मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष,पदाधिकारी, कार्यकर्ता,महिला मोर्चा,पार्षदगण सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,निजी कॉलेज के शिक्षक,छात्र-छात्राएं,,बटालियन के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य,सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी,स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कर वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए।
















