?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद में महिला से गैंगरेप, बेटी से यौन हिंसाः चार आरोपियों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार; पीड़िता ने गांव छोड़ा

  • AddText 07 03 06.03.58
  • बिजनौर के नजीबाबाद में एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ यौन हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • थाना नजीबाबाद में दर्ज शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी मुर्तजा और उसके तीन साथियों जैद, सुहेल व बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर सामूहिक बलात्कार, अश्लील हरकतें और ब्लैकमेल करने के आरोप हैं।

पीड़िता ने बताया कि 25 जून 2026 को मुख्य आरोपी मुर्तजा और बॉबी ने नजीबाबाद के रॉयल ब्लू मून होटल में उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा, 3 मई 2026 को ग्राम धनसिनी, थाना नजीबाबाद में भी महिला से बलात्कार और उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें की गईं।

पीड़िता के मुताबिक, इससे पहले भी मुख्य आरोपी मुर्तजा और उसके साथी सुहेल (निवासीगण क्लेहड़ी, थाना नजीबाबाद) तथा जैद ने तमंचे की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया था। मुख्य आरोपी मुर्तजा ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए।

आरोपी मुर्तजा पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार करने और ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी लूट, चोरी और डकैती जैसी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

आरोपियों की धमकियों के बाद पीड़िता ने अपना गांव छोड़ दिया है। पीड़िता ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिस तरह वह बेघर हुई है, उसी तरह आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!