
पंचायत सचिव के विरुद्ध पंसस सदस्यों ने किया शिकायत
उदवंतनगर – उदवंंतनगर पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव की मनमानी रवैया तथा कार्य अवधि में भी अपना फोन बंद रखने की शिकायत पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ कर्पूरी ठाकुर से किया। गुरूवार को पूर्व उपप्रमुख कमलेश सिंह के नेतृत्व में पंसस विनय कुमार सिंह उर्फ भोला तथा गांव के कई लोग बीड़ीओ से मिले तथा पंचायत सचिव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। मौजूद लोगों ने कहा कि पंचायत सचिव धनंजय कुमार कार्यावधि में अपना मोबाइल बंद रखते हैं। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र तथा वंशावली बनाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है ।महीने दो महीने से ब्लाक का चक्कर लगाना पड़ता है। बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव पर कारवाई का आश्वासन दिया।









