A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

मोहर्रम के अवसर पर बाघमारा में जगह जगह धूमधाम से निकाला गया ताजिया, गेट और सीपर प्रशासन ने की थी चाक चौबंद व्यवस्था

मोहर्रम के अवसर पर बाघमारा में जगह जगह धूमधाम से निकाला गया ताजिया, गेट और सीपर प्रशासन ने की थी चाक चौबंद व्यवस्था

 

कतरास:* बाघमारा क्षेत्र के कोने कोने में धूमधाम से मुस्लिम समुदाय का पावन त्यौहार मोहर्रम का ताजिया निकाला गया. खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया. आपको बता दे की बाघमारा, राजगंज, सोनारडीह, निमतल्ला, छदारडीह, छाताबाद, कतरास, गुहीबांध, गांधी चौक, दरदा, पोचरी, मलकेरा, लोयाबाद, महुदा, बाइस बारह (२२/१२),हुसैनी मोहल्ला(२२/१२), दाऊद नगर,भद्रीचक, मुदीडीह, काशियतांड आदि क्षेत्र में ताजिया,गेट और सीपर निकाली गई. किसी भी अप्रिय घटना अथवा अशांति से निबटने के लिए हर जगह स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने दल बल के साथ मौजूद रहे. जिला प्रशासन की ओर से हर थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे जो पूरे क्षेत्र पर नजर बनाये हुए थे. मोहर्रम कमेटी की ओर से भी सभी खिलाड़ियों को शांतिपूर्ण ढंग से खेलने के लिए कहा गया था. कतरास में स्वयं बाघमारा अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, डीएसपी आनंद ज्योति मिंज, थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कमान संभाली थी. वहीं जाने माने चिकित्सक डॉ स्वतंत्र कुमार मेडिकल सुविधा के साथ मोहर्रम के अखाड़ा खिलाड़ियों के लिए तत्पर दिखाई दिए. अखाड़ा समितियां ने बाघमारा का रवि भूषण प्रसाद डीएसपी बाघमारा एवं कतरास थाना प्रभारी को गुलदस्ता देखकर स्वागत किया जोगता मोड़ इमामबाड़ा के पास जोगता थाना प्रभारी को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया वही मौके पर उपस्थित समाजसेवी रोहित यादव, सोनु शर्मा, बिष्णु चौरसिया, अनुराग बजरंगी, राजेश स्वर्णकार, मासूम खान, कुमार चंदन, मुन्ना सिद्दीकी,शकील अहमद,मो आजाद,जसीम अंसारी,मो जलाल,मो अज़ीज़ आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.

Back to top button
error: Content is protected !!