

कुमार गौरव आरा। लो वोल्टेज की समस्या, कृषि कार्य के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर जलने पर एक दिन में बदलने, किसानों के लिए रोपनी तक 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के सवाल पर 19 जुलाई को समय 11 बजे दिन से अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड आरा कार्यालय का घेराव, धरना और प्रदर्शन करने को लेकर भाई दिनेश ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन।वहीं भाई दिनेश ने कहा कि बर्तमान मे धान रोपनी का समय चल रहा है।जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ भोजपुर जिला के अंदर लो वोल्टेज के कारण किसानों का धान की रोपनी बाधित हो रहा है।उन्होंने कहा कि भोजपुर के ज्ञानपुरा, बीमवा, बरनाव, शिवपुर, इचरी सहित दर्जनों गांव में कृषि कार्य के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर जलने से किसानो का रोपनी बंद है। धान रोपनी के लिए तैयार किए गए खेत सुख रहा है। जले ट्रांसफार्मर बदलने व लो वोल्टेज की सूचना इसके पहले भी कई बार मिलकर फोन कर और वाटसॉप मैसेज कर दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाया है।आज बाध्य होकर किसानों के समस्या का समाधान करने के लिए कार्यालय का घेराव, कार्यालय पर धरना – प्रदर्शन, समस्या समाधान न होने तक चेंबर में बैठने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना होने पर सारा जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी।उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन, घेराव के माध्यम से अधीक्षण अभियंता से सवाल किया जायेगा कि
जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के साथ भोजपुर जिला में बिजली का लो वोल्टेज समाप्त कब होगा, कृषि कार्य के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना पर कितने दिन में बदला जायेगा।वहीं उन्होंने कहा कि तार पोल का मेंटेनेंस प्रतिदिन जेई, एसडीओ के उपस्थिति में करवाया जाए जिससे हल्का बारिश और हवा बहने पर बिजली बाधित न हो पाये।बिजली मिस्त्री द्वारा ग्रामीण जनता से बिजली बनाने के नाम पर 500 से 1000 रूपये की वसूली करने पर रोक लगाया जाए।
