A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

आरटीआई कार्यकर्ताओं के बारे में प्रधान सोहन ढील ने बोले बेतुके बोल।।

पंचायतीराज में ज्यादा आरटीआई लगने व निविदा की जांच से बौखला गई थे प्रधान सोहन ढील।

http://( मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। पंचायत समिति नोहर में शिकायत के चलते जांच समिति की निगरानी में निविदा खुलने से व पंचायतीराज विभाग,पंचायत समिति नोहर आदि में ज्यादा आर टी आई दाखिल होने से बोखलाए प्रधान सोहन ढील ने मीडिया के सामने आज आर टी आई कार्यकर्ताओं के बारे में बेतुके शब्दो का प्रयोग किया। सोहन ढील ने कहा कि आर टी आई कार्यकर्ता मोलभाव करते है,आर टी आई कार्यकर्ता विज्ञापन मांगते हैं। विज्ञापन न देने पर आर टी आई लगाते है आदि आदि शब्दो का प्रयोग किया। आपको बताते चलें कि निविदा की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के चलते शहर के एक जागरूक नागरिक मोहरसिंह ने प्रधान सोहन ढील सहित जिला कलक्टर हनुमानगढ़,मुख्य कार्यकारी अधिकारी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमानगढ़,विकास अधिकारी पंचायत समिति नोहर को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी कि निविदा में मिलीभगत है,निविदा में सभी फर्मों के रेट बी एस आर से ऊंचे है,जांच करवाई जाए आदि आदि। विकास अधिकारी नोहर द्वारा पत्र अंतरित करने पर उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हनुमानगढ़ से जांच समिति गठित की,जो दिनाक 18 जुलाई 2024 को नोहर पहुंची व पंचायत समिति नोहर में रखी निविदा पेटिका का अवलोकन किया,आंकलन किया। जांच समिति मौके पर फिर पहुंची और 19 जुलाई 2024 को निविदा जांच समिति के सामने खोली गई। इसी कड़ी में आर टी आई कार्यकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत मलवानी,ग्राम पंचायत बडबिराना,ग्राम पंचायत श्योराणी,आदि अनेक पंचायतों से सूचनाएं मांगी रखी है। आर टी आई कार्यकर्ता ने आर टी आई में सूचना मांग कर रखी हैं, कि ग्राम पंचायतों में पिछले वर्षो में पंचायत स्तर पर करवाए गए विकास कार्यों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति की नकल उपलब्ध करवाएं साथ ही मांग की है कि पंचायतों में निर्माण कार्य के लिए खरीद की गई निर्माण सामग्री के बिलों की प्रतियां उपलब्ध करवाएं साथ ही भुगतान की नकल की मांग की गई हैं। आर टी आई में पंचायत समिति नोहर से भी सूचना मांगी गई है,जिसमे पंचायत समिति नोहर द्वारा आवंटित की गई दुकान के विवरण की सूचना ,किराया वसूली की नकल,बिजली खपत के राजकोष की नकल मांगी गई हैं। आर टी आई में पंचायत समिति परिसर नोहर में स्थापित समस्त एयरकंडीशन उपकरणों के खरीद बिलों की प्रतियां व एयरकंडीशन के स्टॉक रजिस्टर की नकल की मांग की गई हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम के पौधों के खरीद बिल व बिल भुगतान की नकल की मांग की गई। आर टी आई से बोखलाए पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील ने आर टी आई कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेतुके शब्दो का प्रयोग किया,इससे यह साबित होता है कि ग्राम पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार उजागर होने के संभावना है,साथ ही प्रधान को आर टी आई कानून का ज्ञान नही हैं। सोहन ढील ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि आर टी आई कार्यकर्ता पहले वाली आर टी आई का हिसाब दे। मीडिया के माध्यम से प्रधान सोहन ढील की सेवा में जवाब पेश है कि आपकी छत्रछाया में पंचायत समिति नोहर में मौजूदा समय में पदस्थापित बनवारीलाल ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ जांच में जुर्म प्रमाणित है और संपूर्ण पत्रावली पंचायत समिति नोहर में मौजूद है और नए सिरे से शिकायत मय जांच प्रतिवेदन श्री सोहन ढील के नाम 100 रुपए के शपथ पत्र के पेश कर दिया जाएगा ,जिसमे मांग की जाएगी कि सोहन ढील शपथ पत्र सरकार को अंतरित करें व एफ आई आर की अभिषंश करें। साथ ही डीजल घोटाले की पत्रावली पंचायत समिति नोहर में मौजूद है,फाइल निकलवाएं माजरा सामने आजाएगा। घोटाले की एक फाइल 2018 से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर में विकास अधिकारी व सहायक लेखा अधिकारी के खिलाफ जांच में लम्बित हैं। पंचायतीराज में समय समय पर जांच करवाई थी,जिसमे राजकोषीय वसूली हुई थी साथ ही कई जगत निर्माण हटाकर दुबारा भी करवाया गया था। आर टी आई की कड़ी में जयपुर से आई जांच में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नोहर के खिलाफ राजकीय रिकॉर्ड में कांट छांट का दोष प्रमाणित हुआ हैं व विभागीय उपनिदेशक विनोद कुमार को हनुमानगढ़ से स्थानांतरित करने की चर्चा की गई हैं। ग्राम पंचायत जसाना में हाल ही में दस लाख की लागत से बना स्टेडियम बनाने से पहले ही बिखर गया हैं जो पंचायतीराज में भ्रष्टाचार का नमूना हैं। फिर भी प्रधान जी संतुष्ट नहीं है तो अभी आर टी आई और पहुंच रही हैं,जिसमे बिना निविदा चल रही गाड़ी,राज्य सरकार की रोक के बाद निविदा या संविदा पर लगाए गए कार्मिकों की जानकारी मांगी जा रही हैं। सत्य परेशान हो सकता है,पराजित नहीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!