A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

रांची..हजारों पारा शिक्षक पहुंचे रांची, मुख्यमंत्री के आवास का आज करेंगे घेराव

सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के बाद आज रांची में राज्य के पारा शिक्षकों की बारी है । राज्य के कोने-कोने से हजारों पारा शिक्षक रांची पहुंच चुके हैं।

रांची: सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के बाद आज रांची में राज्य के पारा शिक्षकों की बारी है । राज्य के कोने-कोने से हजारों पारा शिक्षक रांची पहुंच चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक ) मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इधर, घेराव को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। आज भी हंगामा होने की संभावना है। क्योंकि पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेता विनोद तिवारी ने बताया की सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है सिर्फ आश्वासन देती है। पारा शिक्षक अब आश्वासन पर भरोसा करने वाले नहीं है। जब भी आंदोलन होता है आश्वासन देकर सरकार आंदोलन समाप्त कर देती है। लेकिन बाद में मांगे पूरी नहीं होती है। पारा शिक्षक राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित अन्य मांग कर रहे हैं।

IMG 20240720 WA0009ज्ञात हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे सहायक पुलिस कर्मियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था इसमें कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!