
आज दिनांक 20.07.2024 को मुफस्सिल थाना को सूचना प्राप्त हुई की फल्गू नदी, देव घाट के सामने एक युवक शव पाया गया है।
थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना के द्वारा प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया भेजा गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक(नगर), गया को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजरीगंज, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, मुुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाख गया के पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है। साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम एवं एफ०एस०एल० की टीम को भी घटनास्थल के निरिक्षण के लिए भेजा गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन एवं तकनिकी अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में मुफस्सिल थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज















