A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

लाइब्रेरी खुलने से गरीब बच्चे भी कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी- सहदेव महतो

लाइब्रेरी खुलने से गरीब बच्चे भी कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी- सहदेव महतो

 *कतरास:* प्रधानखंता सिसकारी में संकल्प एजुकेशन के द्वारा गरीब बच्चों के लिए प्रहलाद केवट लाइब्रेरी का नींव रखा गया. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इससे पहले मौके पर मौजूद अधिवक्ता बैद्यनाथ केवट ने मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉक्टर शैलेंद्र कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार, अधिवक्ता बैधनाथ केवट, राजकुमार निषाद, संजय रवानी आदि वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के आगे बढ़ने और सफल होने में लाइब्रेरी का बहुत बड़ा योगदान रहता है. लाइब्रेरी में बच्चे निशुल्क अथवा बहुत ही कम मासिक शुल्क देकर तरह-तरह की पुस्तकों का अध्ययन करते हैं. जिन पुस्तकों का शुल्क अधिक रहता है और छात्र-छात्राएं अधिक लागत के कारण उस पुस्तक को नहीं खरीद पाते हैं, वह पुस्तक भी लाइब्रेरी में सुलभ रूप से पढ़ने के लिए मिल जाता है. लाइब्रेरी में पढ़ाई का वातावरण भी मिलता है. जहां छात्र-छात्राएं बिना शोर शराबा के पढ़ाई करते हैं. वक्ताओं ने कहा कि आगे चलकर यह लाइब्रेरी यहां के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित संकल्प एजुकेशन के निर्देशक सहदेव कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी का संचालन व देख-रेख संकल्प एजुकेशन के द्वारा किया जाएगा. छात्र-छात्राओं को यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सभी तरह की पुस्तक में उपलब्ध कराई जाएगी. छात्र-छात्राओं के लिए इस लाइब्रेरी में कोई शुल्क का निर्धारण नहीं रहेगा. बच्चे प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक लाइब्रेरी आकर लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे. कहा कि जो बच्चे पुस्तक को घर ले जाना चाहेंगे हैं वह पुस्तक को घर भी ले जा सकेंगे. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह लाइब्रेरी बेहद ही उपयोगी साबित होने वाला है.

Back to top button
error: Content is protected !!