A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अतिक्रमण से परेशान करौली जिला मुख्यालय पर स्थित विवेक विहार कॉलोनी के लोगों ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

विवेक विहार कॉलोनी में जल भराव से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा हो रही है

जिला मुख्यालय पर स्थित विवेक विहार कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनके पास के निवास करने वाले कुछ लोगों ने आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है तथा कच्चे पक्के निर्माण करके अतिक्रमण करके वर्षा जल निकासी के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है जिससे क्षेत्र के लोगों मे मौसमी बीमारियों का भय व्याप्त है और उनके घरों से बाहर निकलने मे खासी परेशानीयां उठानी पड रही है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भारी परेशानी होती है जिसका नियमानुसार निराकरण करने की मांग की है इस मौके पर कॉलोनी के कई लोग उपस्थित रहे।

कॉलोनी निवासी रामनरेश गुर्जर,धनेश शर्मा,कमल चंद शर्मा ने बताया कि खासरा न.833 के  आम रास्ते पर रामचंद्र माली,सतीश सैन,माखन सैन आदि ने अतिक्रमण कर रखा है जिनके अतिक्रमणों को तोड़कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए 20240723 160801

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!