A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

केंद्र सरकार का बजट सन्तुलित, बिहार को विशेष फायदा – अभय विश्वास भट्ट

आरा। केंद्र सरकार का बजट सन्तुलित एवं सकरात्मक बजट है जिसमे सबके विकास पर जोर दिया गया है। युवाओ को रोजगार, छात्रों के कौशल विकास, किसानों को आर्थिक मजबूती एवं गरीब गुरबों के आय श्रोत बढ़ाने पर विशेष फोकस एवं महिला के सम्बन्धित योजना को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। हालांकि बिहार को विशेष दर्जा देने या विशेष पैकेज के साथ मदद के लिए केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। उक्त बातें जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने केंद्र सरकार के बजट पर अपनी बात रखते हुए कही।उन्होंने कहा कि इस बजट में सड़क सम्पर्क योजना के तहत बिहार में 26000 करोड़ राशि खर्च करने की बात है। गया को औधोगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे गया सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर ही नही बल्कि औधोगिक रूप से भी सुदृढ़ होगा। वहीं पीरपैंती में 24000 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र लगाने की योजना है। सबसे अहम अब युवाओ को मुद्रा लोन के तहत 20 लाख की राशि दी जाएगी, जिससे युवा वर्ग में खुशी की लहर है। बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ राशि दी जाएगी। वही इसके साथ बिहार में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज के साथ पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने पर जोर दिया गया है।
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि बजट से विपक्षी दल परेशान हो गए है। इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा जिसमे केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विपक्षी पार्टी बस लोगो को बरगलाने का प्रयास करती रही जिसे बिहार के लोग समझ चुके है और इनके झांसा में नही आने वाले है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!