
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट
गाजीपुर। शहर के माल गोदाम रोड स्थित फ्रेगर स्टूडियो का उद्घाटन समारोह रविवार को सादगी व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी ‘गुड्डू’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित फोटोग्राफर व व्यवसायियों की उपस्थिति रही।
समारोह में फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी, संजय वर्मा, शुभम मौर्य, मनीष सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री केशरी ने स्टूडियो के अधिष्ठाता गोपाल जी मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह स्टूडियो जिले के युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा बनेगा और फोटोग्राफी क्षेत्र में नए अवसरों का द्वार खोलेगा।
अंत में गोपाल जी मौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और सेवा व गुणवत्ता के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर





