A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

थाना कालांवाली पुलिस व साइबर सेल डबवाली की बड़ी कार्रवाई

IMG 20250728 WA0384

थाना कालांवाली पुलिस व साइबर सेल डबवाली की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन कालावाली

09 अभियोगों में संलिप्त आरोपी को अवैध पिस्तौल 9 एम.एम व 05 जिंदा कारतूस सहित व असल सप्लायर को काबू कर भेजा जेल
डबवाली 28 जुलाई । डबवाली पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार आमजन की सुरक्षा में नए आयाम स्थापित कर रही है । इसी के तहत अवैध असला धारकों को भी अपने शिकंजे में कसा जा रहा है । इसी अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कालांवाली व साइबर सेल डबवाली की टीम ने नौ अभियोगों में संलिप्त आरोपी को अवैध पिस्तौल 09 एम एम व 05 जिंदा कारतूस सहित व कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए असला सप्लायर को भी काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपियों की पहचान हरजिन्द्र सिंह उर्फ गुलू पुत्र जगसीर सिंह उर्फ जग्गा निवासी तख्तमल जिला सिरसा व अवैध असला सप्लायर आरोपी कर्णवीर खान उर्फ करनी पुत्र जस अली निवासी गदराना के रूप में हुई है ।
इस संबंध में प्रभारी थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही गुरमिन्दर सिंह अपनी पुलिस टीम सिपाही संजीव व सिपाही शिव कुमार के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध औढ़ा कैंचिया मंडी कालांवाली पर मौजूद थे कि मुख्य सिपाही को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हरजिन्द्र सिंह उर्फ गुल्लू आज मंडी डबवाली में आया हुआ है जिसके पास अवैध असला है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार हुड्डा कॉलोनी रोड़ी रोड़ कालांवाली पर पहुंचे तो हुड्डा कॉलोनी की झाड़ियों से एक युवक आता दिखाई दिया । जो मुख्य सिपाही ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू करके तलाशी ली तो आरोपी के पास से अवैध पिस्तौल 9 एम. एम व 05 जिन्दा कारतूस सहित बरामद हुए । जो आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । थाना कालांवाली व साइबर सेल डबवाली की टीम काफी समय से आरोपी हरजिन्द्र की तलाश में थी । जो आरोपी हरजिन्द्र ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे यह असला आरोपी कर्णवीर उर्फ करनी ने ही उपलब्ध करवाया था । जो उनकी टीम ने अवैध असला सप्लायर आरोपी कर्णवीर सिंह उर्फ करनी को भी काबू कर लिया गया । आरोपी थाना बुढलाढा पंजाब में अभियोग न. 242 में फरार चल रहा था । जो आरोपियों को अदालत में पेश कर आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
आरोपी हरजिन्द्र उर्फ गुल्लू के खिलाफ निम्न अभियोग दर्ज हैः-
1. मुकदमा नंबर 191 दिनांक 30/06/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट 323/34/285/201 आईपीसी
2. मुकदमा नंबर 142 दिनांक 31/10/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट 384/120 आईपीसी थाना रामा मंडी पंजाब
3. मुकदमा नंबर 5 दिनांक 13/01/2024 धारा 307/341/427/1208/34 आईपीसी थाना रामा मंडी पंजाब
4. मुकदमा नंबर 19 दिनांक 16/01/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट 148/149/302/307/427/472/120 बी/216 आईपीसी थाना कालांवाली
5 मुकदमा नंबर 265 दिनांक 30/08/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट 147/148/149/285/323/452/506 आईपीसी थाना कालांवाली
6 मुकदमा न. 330 दिनांक 20/09/2023 धारा 25 (1) (बी)ए/54/59 शस्त्र अधिनियम थाना कालांवाली
7. मुकदमा न. 178 दिनांक 10.06.2024 धारा 147,148,285,452, 302 IPC 25/54/59 25 ARMS ACT थाना कालांवाली
8. मुकदमा न. 242 दिनांक 12.12.2024 धारा 109,132,221,190,191(3) BNS & 25/54/59 Arms.ACT थाना बुढलाडा पंजाब ।
9. मु० न० 137 दिनांक 31.07.2021 धारा 25/54/59.Arms.ACT थाना औढा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!