दस दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र व छः रोड़वेज रियायती स्मार्ट कार्ड का किया वितरण
ब्रेकिंग न्यूज विनोद खन्ना
10 दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र व 6 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण
हनुमानगढ़(विनोद खन्ना)मदनलाल पण्डितांवाली
जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नवनीत शर्मा एवं डबलीराठान नायब तहसीलदार रणवीर फूले के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया गया।समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए”दिव्यांग सेवा आपके द्वार” मिशन के तहत टीम के सहयोग से पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ सहित अन्य उपखंड क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित दिव्यांगों सोना डबलीवास कुतुब,आशिक अली 75 हजार आरडी,शयोपत सिंह कोहला,किरणबाला मुंडा, दिनेश कुमार नैण जोरावरपूरा,प्रिंस दीनगढ़, यशवर्धन शर्मा रासुवाला,कृष्णा दनियासर,मदन ललानावास दिखनादा,शोयब खां गांधीबड़ी को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाया गया।वहीं समिति द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से जिला चिकित्सालय परिसर में विभिन्न श्रेणी के 06 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर ज्यादा से ज्यादा राजस्थान रोड़वेज की बस में सफर कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया जिसकी आमजन द्वारा सराहना की गई।जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन की मेडिकल टीम के ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.विकास चौधरी,मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.भालसिंह गोदारा,न्यूरो फिजिशियन डॉ.राजेश कुमार यादव,नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष सोनी,शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ.वेदपाल बिजारणियां,फिजियो थेरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन की टीम द्वारा आवश्यक जांच को पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 10 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिया गया।इस पुनीत कार्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पीलीबंगा द्वितीय सहायक लेखाधिकारी विश्वभारती छिंपा,जिला चिकित्सालय रोगी मित्र नरेंद्रसिंह राठौड़,समिति सदस्य विनोद सेवादार डबलीकलां,जिला चिकित्सालय पंजीकरण कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ई-मित्र संचालक लालचंद मोरवाल,वाहन पार्किंग स्टाफ संजय गोदारा,जोरावरपूरा सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी लाल नैण का सराहनीय योगदान रहा।






