
स्वच्छ पेयजल के लिए जलवायु संरक्षण जरूरी-अजय क्रांतिकारी

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे हर घर योजना अन्तर्गत कार्यशाला का किया गया आयोजन,लोगों को दिलाई गई जल शपथ।
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन,नमामि गंगे,हर घर नल योजनांतर्गत शिवगढ़ ब्लॉक सभागार में स्वच्छ पेयजल एवं हर घर जल संबंधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए जलवायु संरक्षण जरूरी है।जल की अशुद्धियों हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।उन्होंने कहा वृक्षों के रोपण और उनके संरक्षण की विधि अपनाकर हम धरती पर जल और वायु को बचा सकते हैं।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिवगढ़ ने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल का संचयन करें। फेल्कॉन के डीपीसी शमशाद अहमद ने लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण को बचाने हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला समापन के उपरांत जागरूकता टीमों को हरी झंडी दिखाकर सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने जागरूकता वाहनों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।सभी लोगों को पर्यावरण सेना प्रमुख ने जल शपथ दिलाई।
इस मौके एडीपीसी अरूण मौर्य,आशीष सिंह, मुख्य प्रशिक्षक संतोष दुबे एवं नुक्कड़ नाटक की टीम उपस्थिति रही






