A2Z सभी खबर सभी जिले कीजबलपुरताज़ा खबरमध्यप्रदेश

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को होगी जनसुनवाई

विद्युत वितरण केंद्र /जॉन कार्यालय स्तर तक के सभी कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1बजे के मध्य होगी जनसुनवाई

जबलपुर से राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वितरण केंद्र /जॉन कार्यालय स्तर तक के सभी कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहेंगे सभी समस्याओं का लेखा जोखा पोर्टल पर संधारित कर कर निराकरण का मासिक प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देशित किया था की विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए वितरण कंपनियों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन कई विद्युत उपभोक्ता इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते हैं अतः जनसुनवाई भी आयोजित की जाए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!