

आरा। स्थानीय विद्या भवन सभागार आरा में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ जिला परिषद की बैठक किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भोजपुर जिला परिषद की अध्यक्ष द्वारा गत बैठक की कार्रवाई के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया।वहीं सभी विभागों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के कार्य योजनाओं से सदस्यगण को अवगत कराया गया।संबंधित विभाग द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई की समय रहते सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। सदस्यों द्वारा संबंधित विभागों के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं को धरातल पर सही तरीके से पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में भोजपुर जिला अंतर्गत आईसीडीएस, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, योजना, विकास, वन प्रमंडल, सोन नहर, पंचायती राज, परिवहन, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता, आपूर्ति, एसएफसी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने -अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दिया गया।ज्ञातव हो कि बैठक प्रत्येक तीन माह में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, भोजपुर जिला परिषद, आरा की अध्यक्षता में संपन्न कराया जाता है तथा जिला परिषद के योजनाओं की जानकारी से जिला परिषद के सदस्यों को अवगत कराई जाती है।
बैठक में सांसद, सदस्य बिहार विधान परिषद, विधायकगण, जिला परिषद सदस्यगण, प्रमुख, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यापालक पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।












