A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ज़िला पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद की अध्‍यक्ष तथा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में जिला स्‍तरीय मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता- 2024 का आयोजन शनिवार 27 जुलाई को आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता मप्र पर्यटन बोर्ड, जिला पुरातत्‍व पर्यटन एवं संस्‍कृति परिषद नरसिंहपुर तथा स्‍कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया।

पर्यटन प्रतियोगिता में जिले के कुल 170 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के मध्‍य पढ़ने वाले छात्र प्रतिभागियों की 03 सदस्‍यीय टीम का पंजीयन किया गया था। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने वाले विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अच्‍छी संख्‍या में अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।

सर्वप्रथम प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली संस्‍थाओं/ विद्यालयों के प्रतिभागियों के मध्‍य लिखित परीक्षा का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर में किया गया। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्‍नों में पर्यटन, कलां, संस्‍कृति, सांस्‍कृतिक, कला संवर्धन, आध्‍यात्‍म परिवेश आदि से संबंधित थे।

लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर सर्वोच्‍च अंक प्राप्‍त करने वाली प्रथम 06 टीमों में पहला पीएम श्री शासकीय उमावि करकबेल, दूसरा शासकीय कन्‍या उमावि आमगांवबड़ा, तीसरा न्‍यू ऐज पब्लिक स्‍कूल गाडरवारा, चौथा पीएम श्री उमावि मुंगवानी, पांचवा शासकीय उमावि सर्रा और छठवां क्राइस्‍टचर्च कान्‍वेंट उमावि गाडरवारा का चयन मल्‍टी मीडिया क्विज हेतु किया गया।

द्वितीय सत्र मल्‍टीमीडिया क्विज जो इस कार्यक्रम का मुख्‍य आकर्षण रहा। यह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस स्‍वामी विवेकानंद शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में दोपहर 02.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक किया गया। पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री आरबी सिंह एवं प्रतियोगिता के प्रभारी अधिकारी एवं प्राचार्य उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटेल, मप्र टूरिज्‍म बोर्ड जबलपुर से उपस्थित हुए श्री देवेन्‍द्र शर्मा एवं अन्‍य की उपस्थिति में सरस्‍वती पूजन किया गया।

मल्‍टीमीडिया क्विज के लिये चयनित 06 टीमों के मध्‍य ऑडियो विजुअल तकनीक तथा मल्‍टीमीडिया के माध्‍यम से “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर क्विज प्रश्‍न पूछे गये। मल्‍टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता कुल 10 राउण्‍ड तक चली। इस दौरान दर्शकों से भी प्रश्‍न पूछे गये। प्रश्‍नों के उत्‍तर देने के लिए दर्शकों में भरपूर उत्‍साह देखा गया एवं प्रश्‍नों के सही जवाब देने पर उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों तथा दर्शकों ने प्रतियोगिता का उत्‍साहित होकर आंनद लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!