A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसागर

कलेक्टर ने किया निर्माणधीन सी एम राइज़ विद्यालय जैसीनगर का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

सागर। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निर्माणधीन सी एम राइज़ विद्यालय जैसीनगर का निरीक्षण किया एवम् आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री रोहित वर्मा, तहसीलदार श्री सुनील बाल्मीकि सहित भवन निर्माण से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज जैसीनगर पहुंचकर निर्माणधीन सी एम राइज विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय बाउंड्री वॉल एवं भवन में बाधा बन रहे कुछ मकान को शिफ्ट करने एवं बीच मैदान में आ रही नाली को पक्का बनाकर बंद करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो भी मकान शिफ्ट किये जा रहे हैं उन्हें पक्का मकान बना कर दिया जाए। उन्होंने सभी मकान मालिकों से अपील की कि भवन निर्माण में सहयोग करें एवं आपका जो भी मकान या जगह विद्यालय के भवन निर्माण में लिया जाएगा उसके अनुसार आपको दूसरी जगह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण तेज गति से एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें जिससे कि विद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को जल्दी से अच्छी से अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि भवन निर्माण के समय पूरी सुरक्षा रखी जावे एवं किसी भी स्थिति में निर्माण की जगह पर छात्रों का प्रवेश ना हो । उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लगे सभी व्यक्ति सुरक्षा के साथ कार्य करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!