A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

हाथी का दहशत माहौल.. हाथी ने फिर दो महिलाओं को बनाया शिकार..

हाथी ने खैर भावना में दो महिलाओं को फिर उतारा मौत के घाट , दहशत का माहौल

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो: कनबेरी से करन चौहान की रिपोर्ट कोरबा में हाथी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही हाथी जांजगीर जिला से होते हुए हाथी कोरबा जिले में दाखिल हुआ अकेला हाथी, गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध होते हुए, गेवरा बस्ती से ग्राम खोडरी पहुंचा दिनभर हाथी खोडरी ग्राम में था। कई बार वह निकलने का प्रयास भी कर रहा था लेकिन लोगों का भीड़ देखकर वह वहां छुपा बैठा था जैसे ही शाम हुआ हाथी निकला और हाथी ने ग्राम खोडरी से निकलकर पाली की तरफ आगे बढ़ता गया। हाथी खोडरी ग्राम से भालपहरी के रास्ते आगे बढ़ने लग गया। इसी दौरान अभी सूचना मिली कि हाथी के रास्ते में जो लोग आए हैं कई लोगों को कुचला दीया जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। इस विषय में बताया जा रहा है की खेरभावना गांव हाथी घुसा और एक घर में हाथी घुस आया जिसमें घर से दो महिलाएं भागने लगी,जिसे हाथी ने कुचल कर मर दिया। आज सुबह से जिस तरह से हाथी कोरबा जिल में दाखिल हुआ एक एक कर अब तक तीन लोगों को मौत के घाट उतारा निश्चित रूप से वन विभाग की भारी लापरवाही को उजागर करता है। सुबह से हाथी कोरबा जिले में दाखिल हुआ पर वन मंडल की के कुछ ही सदस्य ग्राम खोडरी पहुंचते है, हाथी की उपस्थिति को देखते हैं जिसके बाद अपने विभाग को सूचना देते हैं और लगभग 20 से 30 की संख्या में वन मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और यकीन मानिए एक दो हाथी पर नजर बनाए हुए रखते हैं बाकी कर्मी सड़क किनारे कुर्सी लगाकर चाय नाश्ता करते हुए दिखाई दिए। इसी से पता चलता है कि वन अमला वन में क्या काम करता है, आज ग्राम खोडरी के लोगों ने देखा की कुर्सी लगाकर चाय नाश्ता करना है। जो कटघोरा वन मंडल है निश्चित रूप से मौके पर मौजूद तो थे पर वे केवल ग्रामीणों से चाय पानी नाश्ता कर रहे थे किसी भी तरह की एक्टिविटी नही थी, जिस वजह से सुबह के बाद देर शाम भी यह घटनाएं सामने आई है अब देखना होगा कि जिला प्रशासन किस तरह का रुख इस पूरे घटना पर अपनाता है

पढ़ते रहिए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ और यूट्यूब पर देखते रहिए यूट्यूब चैनल लिंक को सब्सक्राइब करें https://youtube.com/@vandebharatlivenews?si=Q-Yjlqw7t-sukcPO

शुरू ऐप पर मुझसे और हमारे शहर के लोगों से जुड़ने के लिएhttps://shuru.page.link/rVAtxLP6uLxGPih27

20 करोड़ से ज्यादा पाठक वाले चैनल पूरे भारत में देखा जाता है अगर आप हमारा चैनल में विज्ञापन देना चाहते हैं तो इस नंबर पर व्हाट्सएप करें

6260606225,07691999222

Untitled

एक सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया चौहान (चचिया)का हमारे पास कमेंट आया है ये भी पढें.......? 

नोट:- संसद में हांथी प्रभावित क्षेत्र के विधायक सांसद को इस गम्भीर मुद्दा को उठाना चाहिये कि हांथी द्वारा घर के मुख्य ब्यक्ति को मारा गया तो 50 लाख मुआवजा राशि मिलना चाहिये ।
क्योंकि उनके पीछे घर परिवार का जीना दूभर हो जाता है इस बात जनधन क्षति परिवार को ही अहसास होता है ।

ये मुआवजा राशि के लिये हांथी प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भी आवाज उठानी पड़ेगी तब जाके सरकार का ध्यान आकर्षित होगा ।
ये बहुत गंभीर विषय है किसी के ऊपर भी ये कब घटना घट जाये किसी को पता नही I

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!