

बरेली। यूपी की बरेली पुलिस ने भारत को बांग्लादेश बनाने की धमकी देने वाले कट्टरपंथी लैब संचालक अफसर नबी को गिरफ्तार कर लिया है। कट्टर जिहादी मानसिकता का यह शख्स सोशल मीडिया पर लिख रहा था-श्रीलंका-बांग्लादेश के बाद अब नंबर भारत का है। जहरीला पोस्ट सामने आते ही हिन्दू संगठन आक्रोश में आ गए और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कट्टरपंथी पर कानूनी शिकंजा कस दिया है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया इस्लामिक कट्टरपंथी अफसर नबी बरेली में सिरौली टाउन का रहने वाला है। कस्बे में वह पैथोलॉजी लैब संचालित करता है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के बिगड़े हालात और वहां हो रही हिन्दू विरोधी हिंसा से बरेली का कट्टरपंथी अफसर नबी खुश था और सोशल मीडिया पर जहरीले पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अगला नंबर भारत का होने की बात लिखी थी। सोशल मीडिया पर अफसर नबी की करतूत हिन्दू संगठनों को पता लगी तो रोष व्याप्त हो गया।








