A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*दिल खोलकर दान दे रहे रामलला के भक्त, ट्रस्ट को अब तक मिले 55 अरब रुपये, विदेशों से भी आया चंदा

*दिल खोलकर दान दे रहे रामलला के भक्त, ट्रस्ट को अब तक मिले 55 अरब रुपये, विदेशों से भी आया चंदा

*दिल खोलकर दान दे रहे रामलला के भक्त, ट्रस्ट को अब तक मिले 55 अरब रुपये, विदेशों से भी आया चंदा*
रामलला को भक्तों द्वारा दान में अब तक 55 अरब रुपये मिल चुके हैं। रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा भी शामिल है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समरोह के बाद दान में बढ़ोत्तरी हुई है। हर महीने एक करोड़ से अधिक का दान ट्रस्ट को मिला है।
*3 साल में 2000 करोड़ का दान मिला*
रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। तब से लेकर अब तक रामलाल के भक्त 55 अरब रुपए से अधिक की निधि समर्पित कर चुके हैं। साल 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था, जिसमें ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान मिला था। पिछले 3 सालों में 2000 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है।
*2023 में मिला विदेश चंदा का अधिकार*
रामलला को मिलने वाले दान में विदेशी चंदा का भी योगदान शामिल है। राम मंदिर ट्रस्ट को अक्टूबर 2023 में विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ था। पिछले 10 महीने में करीब 11 करोड़ का विदेशी चंदा ट्रस्ट को मिल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका से श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट में भेजा है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!