A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

एक राखी देश के सैनिकों के नाम कार्यक्रम से देश प्रेम का संदेश

IMG 20240822 WA0063भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की सार्थकता बच्चों को समझाने के उद्देश्य से सनसाईन पब्लिक स्कूल अमोरा में रक्षाबंधन का त्यौहार व छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व भोजली त्यौहार को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर में विद्यालय के प्राचार्य लोमश यादव जी ने बताया कि सभी बच्चों को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने देश के वीर सैनिकों के लिए एक राखी स्वयं से बनाकर लाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिससे बच्चों में बचपन से ही देश राष्ट्र के प्रति सेवा भाव जागृत हो ।साथ ही छत्तीसगढ़ के मित्रता का प्रतीक पारंपरिक त्यौहार भोजली को भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों मे एक-दूसरे से मित्रता का भाव उत्तपन्न करने का प्रयास किया गया।राष्ट्रप्रेम व मित्रता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से किये जा रहे इस कार्य को पालकों, जनप्रतिनिधियों व प्रबन्धन के द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण साक्षी सोनी ,अंजली मनहर ,मंजू निषाद ,सुभद्रा प्रजापति,प्रीति प्रजापति ,सरोज साहू ,रोशनी जायसवाल व अन्य विद्यालयीन स्टॉफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!