
आज दिनांक 23.08.2024 को बोधगया थाना को एक आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई कि गया-डोभी रोड पर टेकुना फॉर्म के पास एक विशाल पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। थानाध्यक्ष बोधगया ने तत्परता दिखाते हुए, बिना किसी देरी के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर, JCB की सहायता से पेड़ को हटाकर यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल किया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए गया पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज





