
प्रखर कुमार बने सीडीओ अलीगढ़ 
प्रदेश सरकार ने बुधवार रात को कुछ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया । इसमें अलीगढ़ सीडीओ के रूप में तैनात आकांक्षा राना को विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण , प्रयागराज बनाया गया है । जबकि कानपुर नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात प्रखर कुमार सिंह को सीडीओ अलीगढ़ बनाया गया है ।







