*नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, लाल बंगले में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव*
कानपुर नगर। देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के साथ ही कानपुर के लाल बंगला में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में 23वां भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जगमग लाइटों की रोशनी, मोरपंख से प्रांगण सजे रहे और घंटा-घड़ियालों के बीच ‘हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की’ का स्वर उठता है तो आसमान तक गूंज जाता है। भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक लीलाओं को देखने के लिए हजारों भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, कार्यक्रम आयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि कोलकाता, राजस्थान, दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसमें कोलकाता के कलाकारों द्वारा श्री बांके बिहारी स्वरूप, भगवान के अवतारों का प्रस्तुतिकरण, श्री हनुमान जी के दिव्य स्वरूप, मां काली का दिव्य स्वरूप, राजस्थानी कलाकारों का लोकनृत्य का प्रस्तुतिकरण एवं दिल्ली के कलाकारों द्वारा श्री खाटू श्याम जी का स्वरूप चित्रण, मां गंगा का चित्रण एवं अयोध्या के भगवान श्री राम चंद्र जी के दिव्य स्वरूप का चित्रण, राजस्थान से आए कलाकार ने सर के ऊपर चाय बनाकर भक्तों को पिलाई जो कि आकर्षण का केंद्र बना रहा एवं भजन संध्या का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी अंत में वृन्दावन कि फूलों कि होली खेली गई। विनोद गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन का 23 वां वर्ष हैं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है समाज के अपनी परंपराओं, संस्कृति के प्रति जागरूकता लाना है ताकि आने वाली नई पीढ़ी भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के महत्व को उनकी लीलाओं को उनके किए कार्यों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक संदेश का अनुसरण कर सके और अपने धर्म, अपने राष्ट्र और अपने समाज को एक आदर्श समाज के रूप में आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम स्थल से लेकर एक किलोमीटर तक विभिन्न पंडाल सजे थे जिसमे भगवानों के भिन्न भिन्न स्वरूप में विराजमान थे और हजारों भक्त उन स्वरूपों के दर्शन कर रहे थे।
*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित*
सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, बालयोगी अरुण पुरी महाराज, भगवताचार्य श्री अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक अरुण पाठक, विधायक सलिल विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, स्वप्निल वरुण, पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया, शेष नारायण त्रिवेदी, रोशन लाल अरोड़ा, मुकुंद मिश्रा, राकेश सिंह, विजय पंडित, रामेश्वर लाला, अमित दोसर, मुकुल वर्मा, किशोर सक्सेना,विक्रम पंडित, शिवांग मिश्रा, दिग्विजय सिंह, अर्पित अवस्थी, रामजी शुक्ला, विपिन शर्मा, विकास दुबे,पूनम कपूर, रंजिता पाठक, डॉ.बबिता तिवारी, विशाल दुबे, शीबू गुप्ता, सीए आनंद गुप्ता, शशांक मिश्रा, दिनेश गुप्ता, शीबू गुप्ता, सनी जायसवाल, पार्षद आदर्श गुप्ता, पार्षद अमित गुप्ता, पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, पूर्व पार्षद बबलू मेहरोत्रा, पवन राजपूत, राकेश तिवारी, अवध बिहारी मिश्रा, कुशल पाल सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी, पूर्व महामंत्री भानू प्रताप सिंह, एडवोकेट रूद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट विशाल दुबे, संजय गुप्ता, दीपक खन्ना, शशांक बाजपेई अन्नू, ईश्वर वर्मा, पारस अवस्थी, मोहित गुप्ता, राकेश सिंह, पंकज अग्रवाल आदि रहें।