
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P.
क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए रीठी जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी ने पहल करते हुए बीते दिनों आयोजित हुई समान्य सभा की बैठक में 5 वां वित्त से 13 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराई है। जनपद अध्यक्ष के इस प्रयास से क्षेत्र के विकास में चार चांद लग गए हैं। बताया गया कि जनपद पंचायत कार्यालय के सामने शंकर जी के मंदिर के पास पांच लाख रुपए की लागत राशि से छतरी सहित चबूतरे का निर्माण होगा। वहीं ग्राम पंचायत बरहेटा के पटी गांव में दो लाख रुपए की राशि से दक्षिण हनुमान मंदिर के पास छतरी सहित चबूतरे का निर्माण कार्य होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत रीठी में पुरानी जनपद महिला एवं बाल विकास विभाग के पास शंकर जी के मंदिर के समीप एक लाख रुपए की राशि से छतरी सहित चबूतरा का निर्माण कार्य होना स्वीकृत किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत ढुढरी के धरमपुरा गांव में भी हनुमान मंदिर के पास एक लाख रुपए की लागत राशि से छतरी सहित चबूतरे का निर्माण होगा। ग्राम पंचायत खरखरी के हनुमान मंदिर के समीप भी एक लाख रुपए से छतरी व चबूतरे का निर्माण कार्य होना है। इसी तरह खम्हरिया नंबर दो में हनुमान मंदिर के पास एक लाख रुपए से शासकीय कूप की सुरक्षा की जाएगी। ग्राम पंचायत मुहांस के लिए भी एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत रीठी के मुख्य बाजार स्थित नीम के पास एक लाख रुपए की लागत राशि से चबूतरे का निर्माण कार्य होना स्वीकृत हुआ है। लोगों ने क्षेत्र के विकास के लगातार प्रयास कर रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी की सराहना भी की है। वहीं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति के ऋषभ पाल, बिंजन श्रीवास, अनुज दुबे, मुन्ना लाल बर्मन, कृष्ण कुमार शुक्ला, सूरज पाल, राशु कंदेले, विजय पटेल, संतोष गुप्ता, राजेश, आशुतोष बर्मन, कन्हैया रैकवार सहित अन्य जनों ने जनपद अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया है







