A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

एकलौते आधार कार्ड केंद्र में लग रही भीड़, परेशान हो रहे लोग

रीठी मुख्यालय का मामला, चक्कर काटने मजबूर हितग्राही

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI M.P.

आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए तहसील मुख्यालय के एकलौते आधार कार्ड केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लंबी-लंबी कतार लग रही हैं। वहीं अपनी बारी के लिए लोगों को तीन से चार दिन का इंतजार भी करना पड़ रहा है। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है। बताया गया कि रीठी तहसील मुख्यालय में सिर्फ एकलौता लोक सेवा केन्द्र में आधार केंद्र खुला है‌। जिसके चलते यहां आधार कार्ड बनवाने व उनमें संशोधन करवाने लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। संचालक भी उन्हें तीन से चार दिनों तक भटका रहा है। यहां प्रतिदिन लोगों की खासी भीड़ पहुंच रही है। लंबी कतार लग रही है। बताया गया कि राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने सहित केवाईसी कराने के लिए व स्कूलों में उपभोक्ताओं के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं।

आधार कार्ड में गलतियां होने के कारण उपभोक्ताओं को उसमें संशोधन कराने अथवा नया आधार कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड केंद्र पर लाइन लगानी पड़ रही है। सुबह से ही आधार कार्ड केंद्र पर उपभोक्ताओं की कतार लग जाती है। रीठी के लोक सेवा केन्द्र स्थित आधार केंद्र पर तो तीन दिन में भी उपभोक्ता का नंबर नहीं आ पा रहा है। काम पूरा होने में देरी और गर्मी में देर तक कतार में खड़े रहने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस ओर अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक आधार केंद्र होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी हो रही है‌। आधार केंद्र पर परेशान हो रहे लोगों की समस्या से जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोक सेवा केन्द्र में स्थित आधार केंद्र पर जाकर आज तक व्यवस्थाओं का जायजा नहीं लिया। जिसके चलते आपरेटर मनमानी पर उतारू है और उपभोक्ता भटकने मजबूर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!