
दक्षिणी एशियाई कॉमबैट खेल नेपाल के काठमांडू में गोल्ड मेडल जीतने पर आरा में निकला विजय जुलूस

आरा। राधा पहलवान को दक्षिणी एशियाई कॉमबैट खेल नेपाल के काठमांडू में गोल्ड मेडल जीतने पर आरा में विजय जुलूस निकाला गया।राधा पहलवान ने खुले वाहन पर आरा शहर वासियों को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए आगे बढ़ते जा रही थी जिसका नेतृत्व पत्रकार योगेश्वर प्रसाद एवम भोजपुर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान कर रहे थे। आज हर्षित था आरा, लोग चौक चौराहा पर राधा पहलवान को फूलमाला से स्वागत कर रहे थे, श्री टोला, जवाहर टोला में महिलाओं ने राधा को पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत कर रही थी। भारत माता की जय, राधा पहलवान जिंदाबाद का नारा लोग लगा रहे थे।
लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा हमारे भोजपुर सहित बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हे सिर्फ जगाना है उत्साहित करना है।हमारे भोजपुर के चार पहलवानों में क्रमशः नेपाल में साउथ एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में कचहरी आरा के उप डाक घर में कार्यरत मुंजी पासवान ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं महिला वर्ग में 69 किलो ग्राम भार वर्ग में राधा कुमारी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।भोजपुर जिले के ही कायमनगर निवासी सहोदर भाई बहन अर्चना कुमारी आर्य एवम अनुपम कुमार आर्य ने सिल्वर मेडल जीतकर आरा भोजपुर बिहार ही नही पूरे भारत का नाम रौशन किया है।
आगे राजेश्वर पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेस के माध्यम से अनुरोध किया है मेडल लाओ नौकरी पाओ, प्रायोजित अभियान के तहत तीनो बेरोजगार पहलवानों को नौकरी दिया जाय ताकि वे लोग हमारे बिहार सहित देश का नाम रौशन करें।कार्यक्रम में लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ युवा लोजपा प्रदेश महासचिव मनीष बुचूली, लोजपा नेता ओमप्रकाश चंद्रवंशी, परमात्मा, सोनू, उजैन, बेलू, विक्की, अरमान, सुमंत, आकाश, भोला चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, राहुल पासवान, सचिन कुमार, दुगुरन आदि सैकड़ों लोगो ने रंग गुलाल उडाते हुए विजय जुलूस का शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व जिला अध्यक्ष को पत्रकार योगेश्वर प्रसाद एवम राधा पहलवान ने पगड़ी बांध एवम फूलमाला से स्वागत किया।



