
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न

आरा। पांच दिवसीय 2 से 6 सितम्बर तक जिला स्तरीय एस जी एफ आई खेल प्रतियोगिता में शतरंज प्रतियोगिता का समापन खेल भवन के सभागार में संपन्न हुआ।मुख्य निर्णायक भोजपुर जिलाशतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ औऱ सह निर्णायक रंजन कुमार सिन्हा ने परिणाम घोषित किया।जिसमे अंडर 14 बॉयज ग्रुप से स्वराज संगम प्रथम संत जेवियर स्कूल आरा, मयंक कुमार द्वितीय आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज आरा, रौनक सिंह तृतीय नोटरे डेम हाई स्कूल, जीत कुमार चतुर्थ माँ मैतैरनी योगिनी सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, अंडर 14 गर्ल्स ग्रुप से अर्पिता सिंह प्रथम डीपीएस आरा, तमन्ना तरस्वी द्वितीय दक्ष कैरियर स्कूल आरा, कशिश कुमारी तृतीय जीन पॉल स्कूल आरा, जूना शंकर चतुर्थ आरएनएस डी पी एस आरा, अंडर 17 बॉयज ग्रुप से असगर हुसैन प्रथम प्लस 2 विद्यालय जगदीशपुर, वंश द्वितीय जीन पॉल स्कूल आरा, अमन कुमार तृतीय एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल आरा, ऋषभ राज मिश्रा चतुर्थ जीन पॉल स्कूल आरा, अंडर 17 गर्ल्स से सृष्टि कुमारी सिंह प्रथम जीन पॉल स्कूल आरा, वर्षा कुमारी द्वितीय आरएस डीपीएस आरा, पम्मी राज लक्ष्मी तृतीय प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय जितौरा, संध्या सुमन चतुर्थ प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय जितौरा, अंडर 19 बॉयज से तिग्मांशु तरस्वी प्रथम दक्ष कैरियर स्कूल आरा, पुनीत राज सिंह द्वितीय आरएस डीपीएस आरा, आर्यन तृतीय जीन पॉल स्कूल आरा, अमन कुमार शर्मा चतुर्थ आरएमएस डीपीएस आरा, अंडर 19 गर्ल्स से सिमरन कुमारी प्रथम जैन कन्या पाठशाला
प्लस 2 विद्यालय आरा, यें सभी शतरंज प्रतिभागी अपने-अपने वर्ग में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में करेंगे।






