
चिल्हिया। सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में अरुणकान्त सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष चिल्हिया व शोहरतगढ़ द्वारा आज स्थानीय थाना पर अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गाँव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । मीटिंग में आगामी त्यौहार बराफवात, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा के संदर्भ में बाते की गयी और दोनो समुदाय के लोगो से बातचीत कर शांतिपूर्व व आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी और उच्च अधिकारी द्वारा बताये गए आदेश निर्देश से अवगत कराया गया ।
[yop_poll id="10"]



