
सिद्धार्थ नगर। सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में आज जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार बारावफात, व गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पॉट व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रुट मार्च/पैदल गश्त/चेकिंग कर आम-जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया। आपस में सौहार्द बनाये रखने व अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करने हेतु अपील किया गया ।
[yop_poll id="10"]




