
सिद्धार्थनगर| आज भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान व जिला प्रवासी महेश शुक्ला रहे।बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया व संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि कन्हैया पासवान ने युवा मोर्चा साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ” यह सदस्यता अभियान एक पर्व के रूप में भारतीय जनता पार्टी मना रही है जिसमें अपने सिद्धांतों के आधार पर विश्व की सबसे सशक्त और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है।
भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय वी सबका साथ सबका विकास का रहा है। इसलिए आम जनमानस भी इस पार्टी के साथ जुड़कर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करता है। हमें अपने हर मतदाता को सदस्य के रूप में जोड़ना है।भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि,” हमें इस सदस्यता अभियान के निमित्त आधिकाधिक संख्या में युवा वर्ग को जोड़ना है हम कैंप के माध्यम से विभिन्न कोचिंग संस्थानों महाविद्यालयों व युवा संगठनों से संपर्क के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।”जिला प्रवासी महेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिला उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय ने संचालन करते हुए बताया कि, ” युवा मोर्चा ने प्रत्येक मंडल में 2000 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है, जो निश्चित रूप से हम युवा पूरा करेंगे।”
उन्होंने सभी का आभार ज्ञापन भी किया।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, महामंत्री द्वय प्रिंस गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी, राहुल गुप्ता, अनुराग पाठक, जिला मंत्री अभिषेक शुक्ला, शुभम पाण्डेय, जिला कार्यालय प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, शोध प्रमुख विपिन गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, जिला कार्य समिति सदस्य अंशुमान त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, लोकेश राहुल, चंदन पांडेय, मंडल अध्यक्ष गौरव वर्मा लिटिल, रामस्वरूप अग्रहरि, दीपचंद साहनी, विजय गुप्ता सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।




