?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
ताज़ा खबर

मंदसौर में बाइक सहित नदी में बहा परिवार, 2 के शव मिले, दो लापता, मां-बेटे की मौत | मौके पर पहुंचे अधिकारी

1725876735

नीमच  | मंदसौर जिले के नाहरगढ़ में शिवना नदी पर बने बिल्लोद पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपती और दो बच्चे नदी में बह गए। इनमें एक बच्चे की उम्र महज 4 महीने थी। इन्हें बचाने दो युवक कूदे तो वे भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया है। वहीं, गोताखोरों की मदद से महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। महिला के पति और बचाने वाले एक युवक की तलाश की जा रही है। पुल के ऊपर से अब भी पानी बह रहा है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है।

मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि डूंगर सिंह (37) सीतामऊ तहसील के मोरखेड़ा गांव का रहने वाला है। वो अपनी पत्नी संगीता (35), बेटी यतिका (12) और एक 4 महीने के बेटे को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।
उनको बचाने के लिए दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बहाव इतना तेज था कि बचाने के लिए कूदे व्यक्ति भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बच्ची यतिका और एक अन्य युवक को बचा लिया। मौके पर गोताखोर भी बुलाए गए। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद संगीता और उसके 4 माह के बेटे का शव मिला। वहीं, डूंगर सिंह और बचाने के लिए कूदे बबलू की तलाश की जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा —
पुल के बीच पहुंचने पर टंकी पर रखा बड़ा बैग गिरने लगा। जिसे पत्नी ने एक हाथ से पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक सहित पूरा परिवार पुल से नीचे नदी में जा गिरा।

1725876650

स्थानीय लोगों ने एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया 

Back to top button
error: Content is protected !!