
डीडवाना-कुचामन, जिले में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किए जाते हैं,जिनकी आयु 31 जुलाई, 2026 को 18 वर्ष से कम हो तथा जिन्होंने वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी उपलब्धियां प्राप्त की हो।
पात्र एवं योग्य बच्चों के नामांकन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक किसी भी व्यक्ति / संस्था द्वारा किये जा सकते हैं ।











