
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में सियार ने दहशत फैलाई है। बुधवार सुबह बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर में खेत की ओर गई महिला ज्ञान देवी पर अचानक गन्ने के खेत से निकले सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उनके मुंह, हाथ और पेट में गहरे जख्म हुए हैं। घायल महिला को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है।
हमले की घटना के समय महिला का पुत्र अनिल खेत में मौजूद था। ज्ञान देवी के चीखने पर वह मौके पर पहुंचा और सियार को भगाया। इसके बाद बाइक से ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। सियार के हमले से इलाके में दहशत है।





