A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर होने पर दी गयी विदाई

IMG 20240911 WA0252 IMG 20240911 WA0251कुशीनगर , अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर होने पर दी गयी विदाई ,दिनांक 11.09.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी का अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पद पर स्थानान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस लाइन कुशीनगर के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक का जनपद से स्थानान्तरण होने पर सभाकक्ष में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकुशलता, नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पुष्प माला पहनाकर, प्रतीक चिह्न/मोमेन्टो एवं उपहार भेंट कर मंगलमय उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावुक विदाई दी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थानों के थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य शाखाओं के प्रभारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!