A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरशिवपुरी

करैरा पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

IMG 20240912 090321शिवपुरी  । करैरा थाना पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। करैरा टी आई विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में थाना करैरा की पुलिस टीम ने 3 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जो काफी समय से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। करैरा कस्बा में कल रात से अभी तक लगातार भारी बारिश हो रही है और पुलिस का अनुमान सही बैठा की भारी बारिश के कारण वारंटी घर पर ही आराम फरमा रहे होंगे तभी पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी और 3 गिरफ्तारी वारंटी को दबोच लिया। मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तारी वारंटी अखिलेश परिहार निवासी वार्ड नंबर 13 प्रेम नगर करैरा, मारपीट के प्रकरण में ही हेमंत जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 8 नई कॉलोनी करैरा एवं चेक बाउंस के प्रकरण में गिरफ्तारी वारंटी वीर सिंह बाल्मीकि निवासी वार्ड क्रमांक 9 नई कॉलोनी करैरा को सुबह-सुबह उनके घर पर दबिश देकर बरसते पानी में पुलिस थाना करैरा की टीम ने गिरफ्तार किया एवं कोर्ट पेश किया। गिरफ्तारी वारंटी पकडऩे की टीम में एसआई बीआर पुरोहित, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक चंद्रशेखर मीणा, दीपेंद्र गुर्जर, ओम प्रकाश रावत, राघवेंद्र यादव, गोविंद रावत व नगर रक्षा समिति सदस्य मनमोहन सिंह तोमर शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!