A2Z सभी खबर सभी जिले की

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने मिथुन नाई को भेजा सैलून सामान।

लोकसभा चुनाव रैली के दौरान गये थे मिथुन की सैलून में दाढ़ी व बाल बनवाने।

लालगंज रायबरेली -रायबरेली जिले के वर्तमान सांसद राहुल गांधी ने मिथुन नाई को सैलून का सामान भेजा है जो मिथुन को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को प्राप्त करा दिया गया है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव रैली के दौरान 13 मई को लालगंज में होने वाली जनसभा रैली के दरम्यान राहुल गांधी ने मिथुन नाई जो लालगंज के बृजेन्द्र नगर में सैलून की दुकान खोल रखी है, पर जाकर दाढ़ी व बाल बनवाया था। मिथुन नाई की अपने व्यवसाय के प्रति अपार लगाव को देखते हुए माननीय जी ने यह सामान भेंट किया है। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

Back to top button
error: Content is protected !!